फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: माइनस डिग्री तापमान में यहां होगी राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता, 80 खिलाड़ी लेंगे भाग

Thu, 02 Dec 2021 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल स्पीति)

सार

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल स्पीति और स्थानीय प्रशासन ने प्रतियोगिता की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे, साथ ही 10 ऑफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे।
विज्ञापन
आइस हॉकी स्टेडियम काजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके  लिए 25 दिसंबर से नेशनल डेवलपमेंट कैंप लगेगा। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के  बारे में एडीएम मोहन दत शर्मा को पत्र प्राप्त हो गया है। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल स्पीति और स्थानीय प्रशासन ने प्रतियोगिता की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे, साथ ही 10 ऑफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। इसमें हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी शामिल होंगे। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि स्पीति के लिए बड़ी प्रतियोगिता है।

विज्ञापन


पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्पीति में होने जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप भी यहीं पर ही होगा। गत वर्ष हिमाचल महिला आइस हाकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल हासिल किया था। इस प्रतियोगिता से पर्यटन और रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। समुद्र तल से 3720 मीटर की ऊंचाई पर काजा में बने आइस रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू हो गया। बर्फबारी शुरू होते है रिंक में पानी जमने की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में रिंक तैयार करने से संबधित सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। पिछले वर्ष 165 स्पीति के खिलाड़ियों को एंडवास कैंप आइस हॉकी का राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने करवाया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें