खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में उप महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
नौणी विवि के कुलपति डॉ. परविंद्र कौशल, अनुसंधान के निदेशक वीपी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में हिमाचल प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के किसान भाग लेंगे।
इस दौरान खुंब उत्पादन पर प्रदर्शनी लगाई गई है। सोलन को मशरूम की खोज कर करने के लिए 22 साल पहले आज के ही दिन मशरूम सिटी ऑफ इंडिया का नाम मिला था।
चंबाघाट स्थित मशरूम अनुसंधान निदेशालय में मंगलवार को इसकी 22वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय मशरूम मेले का आयोजन किया गया। हर वर्ष मेले में 20 से 25 राज्यों के किसान, मशरूम उत्पादक, अनुसंधानकर्ता भाग लेते हैं।