फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में विस्फोट मामला: जांच के लिए पहुंचीं केंद्रीय जांच एजेंसियां, 20 लोगों से की पूछताछ

Sun, 30 Jan 2022 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जरी में शुक्रवार रात एक खड़ी टैक्सी कार (एचपी-01 के-2185) में विस्फोट से जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, जिससे लोग सहम गए थे।
विज्ञापन
टीम जांच करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जरी में शुक्रवार रात को एक खड़ी टैक्सी (एचपी-01 के-2185) में विस्फोट के मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियां पार्वती घाटी पहुंच चुकी हैं। रविवार को एनआईए के साथ एनएसजी, आईबी के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। सभी जांच एजेंसियों में तीन से चार अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जांच टीम ने विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुई कार के साथ गड्ढे वाली जगह से मिट्टी के सैंपल लिए हैं। कार मालिक समेत जरी व आसपास के 20 लोगों से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए हैं। पूछताछ में कार मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी दो माह से खड़ी थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों केंद्रीय एजेंसियां कुल्लू में ही हैं और सोमवार को फिर से घटनास्थल का दौरा कर सकती हैं। इस दौरान पुलिस के डीआईजी मंडी मधुसूधन ने भी मौके का निरीक्षण किया। 

पांच किमी दूर तक सुनाई दी थी धमाके की आवाज 
कार में धमाके की आवाज घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, जिससे लोग सहम गए थे। टैक्सी के परखच्चे उड़ गए थे। जिस जगह कार खड़ी की थी, उससे 10 फीट दूर तक कलपुर्जे गिरे थे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने प्रारंभिक जांच में विस्फोट के लिए जिलेटिन के उपयोग की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें