केंद्र सरकार की इस संबंध में एक चिट्ठी हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य अभियान निदेशक को आई है। इसे मंत्रालय के अवर सचिव मनीष कुमार ने भेजा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि जो पैसा जिस काम के लिए आया है, उसे उसी में खर्च किया जाए। केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी बजट खर्च पर यह निर्देश जारी किए हैं। यह भी स्पष्ट किया है कि आशा वर्करों को केवल कोविड संबंधी ड्यूटी के लिए ही अतिरिक्त इंसेंटिव देय होगा। अन्य कार्यों के लिए नहीं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की इस संबंध में एक चिट्ठी हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य अभियान निदेशक को आई है। इसे मंत्रालय के अवर सचिव मनीष कुमार ने भेजा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश को 75.78 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है।
इसे कोविड के नियंत्रण के लिए फेज टू के पैकेज के तौर पर दिया गया है। इसे कोविड काल में खर्च करने के लिए जारी किया गया है। इसमें यह भी साफ किया गया है कि सरकार खर्च की गई राशि का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखे। इस संबंध में जारी की गई ग्रांट को केवल उसी काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके लिए यह जारी की गई है।