फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं एनजीटी, बनाई निगरानी समिति

Thu, 20 Sep 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली स्थित होटलों की जांच रिपोर्ट से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) संतुष्ट नहीं है। प्राधिकरणों की ओर से 699 होटलों की सूची एनजीटी में दाखिल की गई थी। पीठ ने जांच रिपोर्ट की कमियों पर कई सवाल किए और बाद में इस मामले में एक निगरानी समिति गठित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


संबंधित समिति शेष होटलों की जांच और कार्रवाई संबंधी आदेशों का अनुपालन कराएगी। जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने याची रमेश चंद के मामले में यह आदेश दिया है। पीठ ने कहा है कि कुल्लू-मनाली में 699 होटल ही नहीं है वहां होटलों की संख्या हजारों से ज्यादा है।

ऐसे में रिपोर्ट भी पूरी होनी चाहिए थी। पीठ ने कहा कि इस मामले पर समिति गठित कर आदेश बाद में सार्वजनिक करेंगे। वहीं, इस मामले की अब अगली सुनवाई आदेशों के अनुपालन रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद जनवरी महीने में होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि,एनजीटी ने बीती सुनवाई में कहा था कि 19 सितंबर तक यदि जांच रिपोर्ट नहीं दाखिल की गई तो मुख्य सचिव को तलब किया जाएगा। हालांकि, एनजीटी का विस्तृत आदेश अब अगले एक से दो दिन में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें