नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग के लिए डीजल वाहनों पर लगी रोक के मामले में सशर्त तीन माह की मोहलत दे दी है।
दिल्ली में मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार ने ये शर्त लगाते हुए तीन माह की मोहलत दी कि एक दिन में रोहतांग के लिए एक हजार वाहन ही जाने दिए जाएं। पेट्रोल वाले 600 और डीजल वाले 400 वाहनों को ही अनुमति मिलेगी।
वहीं, वाहन चालकों को मोटा शुल्क भी चुकाना होगा जो अभी तक सैलानियों से वसूले जाने वाले किराये से भी अधिक है। बता दें कि एनजीटी ने अप्रैल माह में दिए अपने आदेश में एक मई से डीजल वाहनों के रोहतांग जाने पर रोक लगा दी थी।