फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस: नगालैंड में हिमाचल टीम का डंका, देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान

Sat, 26 Mar 2022 10:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

हिमाचल की धाविकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की छह धाविकाओं ऊना की गार्गी और ज्योति, मंडी-जोगिंद्रनगर की गंगा और मंजुला, कुल्लू की नीलिमा और मेनका ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
हिमाचल की टीम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में अंडर 20 वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। धाविकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की छह धाविकाओं ऊना की गार्गी और ज्योति, मंडी-जोगिंद्रनगर की गंगा और मंजुला, कुल्लू की नीलिमा और मेनका ने हिस्सा लिया। इन्होंने दस किलोमीटर दौड़ में देशभर के 25 राज्यों की प्रतिभावान टीमों को पछाड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर के खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने कहा कि 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर 16, 14 और 20 वर्ग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 20 खिलाड़ियों की टीम भी शामिल हुई। अंडर 20 वर्ग की टीम में छह धाविकाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। केंद्र की उत्कृष्ट धाविका गंगा की परफॉरमेंस सबसे बेहतर रही। एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा संवारने के लिए स्थानीय, जिला प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें