फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Championship: हिमाचल के आशीष को स्वर्ण, अविनाश बने सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर

Sun, 26 Feb 2023 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

हिमाचल के बॉक्सर अविनाश जम्वाल को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब दिया गया। आशीष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
बॉक्सर आशीष चौधरी, अविनाश जम्वाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में रामपुर के पद्म स्कूल में चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सेना की टीम ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता। बीएफआई (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) की टीम दूसरे, हिमाचल की टीम तीसरे स्थान पर रही। हिमाचल के बॉक्सर अविनाश जम्वाल को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब दिया गया। वहीं, 75 से 80 किग्रा में हिमाचल के बॉक्सर ओलंपियन आशीष चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि विधायक नंद लाल ने विभिन्न भार वर्ग में विजेता रहे बॉक्सरों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न भार वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों को 13 स्वर्ण पदक, 13 को रजत पदक और 26 खिलाड़ियों को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के रेफरी की देखरेख में मैच करवाए गए। प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। लोक गायक एसी भारद्वाज, संतोष तोशी सहित कई कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

46 से 48 किलो वर्ग में बीएफआई के विश्वनाथ को स्वर्ण, हरियाणा के कृष्ण को रजत
अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई के विश्वनाथ सुरेश ने स्वर्ण और हरियाणा के कृष्ण ठकरान ने रजत, 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में बीएफआई के जोराम मोना ने स्वर्ण और सेना के सिद्धार्थ मलिक ने रजत, 51 से 54 किग्रा भार वर्ग में सेना के स्वप्निल शिंदे ने स्वर्ण, पंजाब के विशाल ने रजत, 54 से 57 किलो में सेना के चिराग ने स्वर्ण, रोबिन ने रजत, 57 से 60 किग्रा में सेना के अंकित ने स्वर्ण और बीएफआई के विजय कुमार ने रजत, 60 से 63 किग्रा में सेना के आकाश गोरखा ने स्वर्ण और प्रिंस ने रजत, 63 से 67 किलो में हिमाचल के अविनाश जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


सेना के रजत ने रजत, 67 से 71 किलो में सेना के विजय दीप ने स्वर्ण और बीएफआई के सचिन ने रजत, 71 से 75 किलो में बीएफआई के निखिल दुबे ने स्वर्ण और सेना के दीपक ने रजत, 75 से 80 किलो में हिमाचल के आशीष ने स्वर्ण और पंजाब के अर्शदीप सिंह ने रजत, 80 से 86 किलो में बीएफआई के सुमित ने स्वर्ण और सेना के सतेंद्र ने रजत, 86 से 92 किलो में मध्यप्रदेश के पारस ने स्वर्ण और सेना के सूरज सिंह ने रजत, 92 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मध्यप्रदेश के अमन सिंह बिष्ट ने स्वर्ण और सेना के मनजीत सिंह ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें