फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में होगी डाक विभाग की राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Sat, 30 Jan 2021 10:55 AM IST
Krishan Singh सुनील समियाल, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
बैडमिंटन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के  इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में करीब एक साल बाद डाक विभाग की राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता 22 से 26 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता के लिए पोस्टल विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश डाक विभाग से नौ खिलाड़ियों का चयन भी कर लिया गया है। डाक विभाग वेलफेयर के सचिव प्रकाश चंद गौतम की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार डाक विभाग की राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता धर्मशाला में होगी।

विज्ञापन


इसके पहले राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 12 और 13 जनवरी को मंडी में हुई थी। इस प्रतियोगिता से डाक विभाग के नौ खिलाड़ियों राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल की टीम दिन भर स्टेडियम में मौजूद रहेगी। गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था और सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा। केवल मैच के दौरान खिलाड़ियों को मास्क हटाने का नियम लागू रहेगा। 

14 फरवरी से होगा खिलाड़ियों का कैंप शुरू 
प्रतियोगिता से पहले 14 फरवरी से खिलाड़ियों का कैंप शुरू होगा। इस कैंप में टीम मनैजर भूपनेश कटोच की अगुवाई में नौ खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। पुरुष वर्ग में सोलन से अजय कैथ, ऊना से लक्ष्य ठाकुर, रोहड़ू से राकेश वर्मा, हमीरपुर से शांति स्वरुप, देहरा से आशुतोष ठाकुर, धर्मशाला से अशोक दीक्षित भाग लेंगे। महिला वर्ग में शिमला से छवि ठाकुर, कुल्लू से प्रभा देवी और बुजुर्ग वर्ग में शिमला से विकास सूद भाग लेंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें