फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फिल्म शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर

Sat, 13 Jan 2024 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर शनिवार को फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे।  पहली बार पाटेकर शिमला की वादियों में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
शिमला पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर शनिवार को फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हिल्सक्वीन शिमला पहुंचे।  पहली बार पाटेकर शिमला की वादियों में पहुंचे हैं। शिमला के मशोबरा स्थित  होटल में पहुंचे अभिनेता का जोरदार स्वागत हुआ। इनके साथ अभिनेत्री सिमरत कौर और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी पहुंचे हैं। कॉमेडियन राजपाल यादव रविवार को शिमला आएगे। शिमला में फिल्म की शूटिंग होनी है।  फिल्म की शूटिंग मशोबरा, कुफरी, नालदेहरा और मालरोड पर होगी। 20 फरवरी तक कलाकार हिल्सक्वीन की वादियों में अभिनय करेंगे। इससे पहले फिल्म की बनारस में शूटिंग की गई है। यहां मंदिर, घाट, नाव के दृश्यों के साथ फिल्म को शूट किया गया है। यह फिल्म पिता और बेटे के रिश्तों पर बनाई जा रही है।

विज्ञापन


इसमें नाना पाटेकर पिता का किरदार निभा रहे हैं। गदर टू में सनी देओल के बेटे और जीनियस फिल्म में नायक का किरदार निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा इस फिल्म में नाना पाटेकर के बेटे का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। अभिनेत्री सिमरत कौर फिल्म की नायिका हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शिमला आएंगे। उन्होंने शिमला में इससे पहले गदर और गदर टू फिल्म की शूटिंग की है। लंबे समय के बाद शिमला की वादियों में बड़े पर्दे की फिल्म शूट की जाएगी। इससे पहले 2022 में बॉलीवुड की फिल्म शूट की गई थी। इसमें अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अभिनय किया था।

बहल प्रोडक्शन के प्रबंधक विकास बहल ने बताया कि कॉमेडियन राजपाल यादव, अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और अभिनेत्री सिमरत कौर भी शिमला आएंगे। कलाकार मशोबरा में ठहरेंगे। 16 जनवरी से मशोबरा में फिल्म की शूटिंग होगी। इसके बाद शिमला के अन्य पर्यटक स्थलों में शूटिंग होगी। 20 फरवरी तक शिमला में फिल्म की शूटिंग चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें