फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: मां नयना देवी के खजाने से भरेगी बेटियों की झोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मां नयना देवी और बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ने वाला चढ़ावा जिले में पैदा होने वाली बेटियों की झोली भरेगा। बेटियों के जन्म पर मंदिर न्यास के फंड से उनके नाम पर आरडी और बचत खाता खोला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई मुस्कान योजना के तहत बेटियों के जन्म पर मिलने वाली 200 रुपये आरडी की राशि मंदिर न्यास से मिलेगी।
विज्ञापन


बेटी के जन्म पर जिला प्रशासन समारोह का आयोजन कर इसे उपहार स्वरूप परिवार को देगा। प्रशासन का मकसद इस योजना के जरिये जिले में लिंग अनुपात को सुधारना है और लोगों को बेटियों के जन्म को लेकर होने वाली नकारात्मक सोच को बदलना है। जिला प्रशासन इस राशि का प्रावधान नयना देवी एवं सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास फंड से कर रहा है।
विज्ञापन

कन्या को बचाने के लिए अनूठी पहल

जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजुबाला शर्मा ने बताया कि उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर की इस अनूठी पहल से जिले में लिंग अनुपात बेहतर हुआ है। मुस्कान अभियान शुरू कर कन्याओं को बचाने की नई पहल है। मंदिर न्यास के फंड से बेटियों के जन्म पर आरडी और बचत खाता खोला जा रहा है। प्रशासन की इस पहल की लोग बेहद सराहना भी कर रहे हैं।

उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि मुस्कान अभियान के तहत बिलासपुर में बेटियों के जन्म पर बालिकाओं के नाम पर 200 रुपये प्रति बेटी आरडी/बचत खाता खोला जाएगा। जिसका धन नयना देवी और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास फंड से दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें