फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुंबई और गोवा के टूअर पर जाने से पहले पार्षदों ने भेजीं बजट प्राथमिकताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के घटड़ू में 100 गाड़ियों की पार्किंग बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम के पार्षद सोमवार से मुंबई व गोवा के टूअर पर जा रहे हैं लेकिन कई पार्षदों ने टूअर पर जाने से पहले बजट की प्राथमिकता नगर निगम को भेज दी है। विकासनगर वार्ड की पार्षद रचना भारद्वाज ने बताया कि निगम की ओर से मांगे गए सुझाव के लिए उन्होंने घाटड़ू के समीप 100 गाड़ियों की पार्किंग बनाने की मांग की है। इससे न केवल शिव मंदिर, लोअर शिव मंदिर और विजयनगर में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि सड़क किनारे गाड़ियों के खड़ी करने की समस्या और इससे लगने वाले जाम की समस्या से भी शहरवासियों को निजात मिल जाएगी। इसके अलावा दूसरी ओर कुछ पार्षदों ने भी रास्तों व सड़कों के निर्माण को लेकर अपने सुझाव निगम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दूसरे सप्ताह के बाद नगर निगम कभी भी बजट पेश कर सकता है। ऐसे में इन दिनों बजट को लेकर निगम ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आला अधिकारी बजट के कामों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा टैक्स की रिकवरी समेत अन्य कार्यों को लेकर काम में पूरी तरह जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें