फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 माह बाद यहां फिर लगी रहस्यमयी आग, बेड-पंखे और खिड़कियां जले

Fri, 14 Oct 2016 11:31 AM IST
नीरज महाजन/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शेर सिंह के घर एक बार फिर रहस्यमयी आग से डबल बेड, गद्दे, सोफे और पंखों के अलावा खिड़कियां जलकर राख हो गईं। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। हिमाचल के बिलासपुर जिले के बाड़ी गांव में रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह के घर दो दिन पहले शुरू हुई इस आग से हजारों का सामान जल चुका है। बीते वर्ष रहस्यमयी आग के कारण अपना सब कुछ गंवा चुके शेर सिंह ने नया आशियाना बनाया था। अब फिर से रहस्यमयी आग लगना शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


आठ महीने बाद दोबारा इस आग का शुरू होना तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहा है। बीते वर्ष फोरेंसिक टीम ने कई बार यहां का दौरा किया था, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था। पुलिस और वैज्ञानिक भी कई सैंपल लैबों को भेज चुके हैं। सचाई सामने लाने को हर तरह के प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन रहस्यमयी आग से पर्दा नहीं उठा है। 
विज्ञापन

50 से अधिक बार मकान में निकली थीं आग की लपटें

शेर सिंह के बड़े बेटे नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते साल 50 से अधिक बार उनके मकान में आग की लपटें निकली थीं। मौके पर पहुंचे डीएसपी के सामने भी आग की लपटें निकली थीं। उस दौरान सारा सामान, सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी और मकान भी जलकर राख हो गए थे। फोरेंसिक टीम के डायरेक्टर भी दो बार मौके का मुआयना कर गए थे, लेकिन आग लगने के रहस्य से पर्दा नहीं उठा था। 

उसके बाद करीब 8 माह तक आग लगने का सिलसिला थम गया था। उन्होंने नए सिरे से आशियाना बनाया, लेकिन पिछले दो दिन से रहस्यमयी आग लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह करीब 8 बजे आग से करीब 50 हजार का नुकसान हो गया। इससे सारा परिवार दहशत में है। वहीं, हल्का पटवारी ओमप्रकाश ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें