फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustard Oil: राशन डिपुओं में 37 रुपये सस्ता हुआ सरसों तेल, जानें बीपीएल और एपीएल परिवारों को किस दाम पर मिलेगा

Sat, 08 Jul 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)

सार

प्रदेश में राशन डिपुओं में बिकने वाले सरसों तेल के दाम इस माह कम हो गए हैं। डिपुओं में सरसों तेल अब 110 रुपये मिलेगा। पहली बार हुआ है कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवारों को एक ही दाम में सरसों तेल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में राशन डिपुओं में बिकने वाले सरसों तेल के दाम इस माह कम हो गए हैं। डिपुओं में सरसों तेल अब 110 रुपये मिलेगा। पहली बार हुआ है कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवारों को एक ही दाम में सरसों तेल उपलब्ध होगा। इस माह दाम कम हुए सरसों तेल की खेप अधिकतर गोदामों व डिपुओं में पहुंच चुकी है। प्रदेश में 19,74,790 कार्ड धारक हैं। 5,197 दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को राशन मुहैया होता है।

विज्ञापन


इससे पहले डिपुओं में बीपीएल परिवारों को सरसों तेल 142 रुपये मिलता था जो अब 110 रुपये प्रति लीटर हुआ है। वहीं एपीएल परिवारों को 147 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल उपलब्ध होता था जिसके दाम अब 110 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। आयकरदाताओं को 160 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलता था जो अब 115 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा। सूबे की सरकार ने प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें