फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के माल रोड पर पहुंचाएगा गोल्फ कार्ट!

Thu, 17 Jul 2014 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर संजय चौहान ने शहर की जनता को अब माल रोड तक पहुंचने के लिए गोल्फ कार्ट की सवारी करवाने का सपना दिखाया है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मुलाकात कर संजय चौहान ने शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर चल रही एचआरटीसी की टैक्सियों की आवाजाही बंद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इस मांग को मंत्री ने मान लिया है। नगर निगम की सड़कों पर दौड़ने वाली टैक्सियों को रोकने के लिए जल्द ही सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। उधर, एचआरटीसी की टैक्सियों पर रोक लगाने की कवायद में सफल होने के बाद नगर निगम ने एक सप्ताह के भीतर गोल्फ कार्ट के टेंडर कॉल करने का फैसला लिया है।

महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया है कि शहर की जनता और पार्षदों की लंबे समय से वार्डों से परिवहन सुविधा मुहैया नहीं होने की शिकायतें हैं। इसी लिए नगर निगम ने महिलाओं के लिए वार्डों से पिंक टैक्सी और प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


एचआरटीसी शहर में नगर निगम की सड़कों पर टैक्सियां चलाने के एवज में कुछ भी नहीं देता है। कई बार एचआरटीसी से निगम ने अपना हक मांगा है लेकिन निगम हमेशा अनदेखी करता रहा है। ऐसे में नगर निगम को अब खुद अपनी टैक्सियां चलानी पड़ रही है। गोल्फ कार्ट शुरू होते ही लोगों को प्रदूषण रहित वाहन की सुविधा मिलेगी।

यहां चलगी गोल्फ कार्ट
लिफ्ट से छोटा शिमला, लक्कड़ बाजार से संजौली और ताराघर से बालूगंज तक गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। एचआरटीसी की टैक्सियों को छोटा शिमला, केएनएच, बालूगंज, संजौली, ओल्ड बस स्टेंड से एजी चौक की ओर से आगे नहीं आने दिया जाएगा।

और बढ़ सकती है बाली और सुधीर की तकरार
शहर की प्रतिबंधित सड़कों पर एचआरटीसी की टैक्सियों को बंद करने की तैयारी के चलते परिवहन मंत्री जीएस बाली और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की तकरार और बढ़ सकती है। बीते दिनों ही उक्त दोनों मंत्री एक प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री आफिस में आपस में भिड़ चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण रहित है गोल्फ कार्ट की सवारी
गोल्फ कार्ट बैटरी चलित वाहन है। इससे प्रदूषण नहीं फैलता। दो से लेकर 12 सवारियां तक इसमें बैठ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें