योजना को अधिसूचित करते समय सरकार ने घर से स्कूल की दूरी के आधार पर अंक देने का फैसला लिया था। ग्रामीण विकास विभाग को अंक देने का जिम्मा सौंपा गया था। विभागीय अधिकारियों के इंकार करने पर अब शिक्षा विभाग ने इस शर्त को हटा दिया है।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले चार हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए तय किए अंक निर्धारण के विवादित फार्मूले को अब हटा दिया गया है। योजना को अधिसूचित करते समय सरकार ने घर से स्कूल की दूरी के आधार पर अंक देने का फैसला लिया था। ग्रामीण विकास विभाग को अंक देने का जिम्मा सौंपा गया था। विभागीय अधिकारियों के इंकार करने पर अब शिक्षा विभाग ने इस शर्त को हटा दिया है।
विज्ञापन
इसकी जगह स्कूल वाली पंचायत या वार्ड में रहने वाले व्यक्ति को अधिक अंक दिए जाएंगे। स्कूल से दूर रहने वाले लोगों को कम अंक मिलेंगे। उधर, नियम 18 के तहत मुख्यमंत्री की संस्तुति पर भरे जाने वाले मल्टी टास्क वर्करों के चार हजार पदों के लिए यह शर्त मान्य नहीं रहेगी।