फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री बोले- कोरोना से मौत के आंकड़ों में हो रही हेरफेर

Fri, 14 May 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

मुकेश ने कहा कि कोरोना संकट के बीच सरकार छवि सुधारने को एक एजेंसी को किराये पर लिया है। इस पर करोड़ों रुपये लुटाए जा रहे हैं। कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनहीन है। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्र के नाम संदेश देने और लोगों से बातचीत में व्यस्त है। मुकेश शुक्रवार को ऊना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस विधायक फील्ड में जुटे हैं, जबकि सरकार भाषणबाजी में लगी है। हिमाचल में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मौत के आंकड़ों में हेरफेर हो रही है। मई के 13 दिन में कोरोना का कहर बरपा है।

विज्ञापन


वैक्सीन के नाम पर रस्म अदायगी की जा रही है। पंचायत प्रधानों को अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं लगी है, जबकि 18 से 45 उम्र वाले प्रधान अधिक हैं। वर्तमान में प्रशासन मदद करने वालों को भी भाजपा और कांग्रेस में बांट रहा है। यह समय दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का है। सभी दुकानों को बंद करके कोरोना की इस चेन को तोड़ने का काम किया जाए। बॉर्डर में कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। उपदेश देने से कुछ नहीं होगा। व्यवस्थाओं में बदलाव जरूरी है। 

छवि सुधारने को किराये पर ली करोड़ों की एजेंसी
मुकेश ने कहा कि कोरोना संकट के बीच सरकार छवि सुधारने को एक एजेंसी को किराये पर लिया है। इस पर करोड़ों रुपये लुटाए जा रहे हैं। कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनहीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें