फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री बोले- हिमाचल के आर्थिक प्रस्तावों को दिल्ली जाकर क्यों रुकवाते रहे जयराम

Mon, 20 May 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री खूब गरजे। उन्होंने जयराम ठाकुर के साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह हलके में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री खूब गरजे। उन्होंने जयराम ठाकुर के साथ भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत पर जमकर निशाना साधा। सिराज विस क्षेत्र के कलहनी व थुनाग में उपमुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्हाेंने जयराम से पूछा कि उन्होंने प्रदेश की चुनी हुई सरकार गिराने की साजिश क्यों रची? इसके अलावा कर्मचारियों को पेंशन देने के वह विरोधी क्यों हैं? महिलाओं को 1500 रोकने के लिए वह चुनाव आयोग में क्यों पहुंचे।

विज्ञापन


हिमाचल के आर्थिक प्रस्तावों को दिल्ली जाकर क्यों रुकवाते रहे। मंडी में हवाई अड्डा व शिवधाम क्यों नहीं बन पाया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगर सही सांसद से पांच साल निकालने हैं तो वह विक्रमादित्य सिंह हैं। अगर खराब सांसद से बनानी है तो वह कंगना हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस से सरकार बनाकर अपने लिए सूट सिलाने वाले जयराम नेता प्रतिपक्ष रहकर भी उस सूट को पहन सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष का कद भी सीएम के बराबर होता है।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंगना जयराम को अपनी गाड़ी में भी बिठाती नहीं हैं। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह, चेतराम ठाकुर, जगदीश रेड्डी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें