फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- हिमाचल में पहाड़ी टोपी ही चली, इसका कोई विकल्प नहीं

Mon, 28 Mar 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की प्रदेश में बढ़ी सक्रियता पर तंज कसा, प्रदेश की जनता परंपरागत तरीके से मतदान करेगी और पंजाब में जीती पार्टी की सरसराहट चंद दिनों में शांत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर आप में वे लोग जा रहे हैं, जो टिकट के लिए लाइन में लंबे समय से लगे थे, लेकिन उनकी बात नहीं बन पाई। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी टोपी ही चली है, इसका न कोई विकल्प था और न ही भविष्य में होगा। मुकेश ने पंजाब में बड़ी जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की प्रदेश में बढ़ी सक्रियता पर तंज कसा, प्रदेश की जनता परंपरागत तरीके से मतदान करेगी और पंजाब में जीती पार्टी की सरसराहट चंद दिनों में शांत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर आप में वे लोग जा रहे हैं, जो टिकट के लिए लाइन में लंबे समय से लगे थे, लेकिन उनकी बात नहीं बन पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री को अब रिलेक्स करना चाहिए। आने वाला समय ऐसा ही है। जिस प्रकार चार साल सरकार चलाई गई, उसका नतीजा होगा कि भाजपा को शासन से हटना होगा। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि भाजपा चार राज्यों में चुनाव जीती है।

विज्ञापन


उन्हें यह भी याद रखना होगा कि वे प्रदेश में चार उपचुनाव हारे भी हैं। कहा कि पिछले चार साल में प्रदेश में शराब ठेके नीलाम तक नहीं हुए। इससे प्रदेश के खजाने को एक हजार करोड़ की चपत लगेगी। अगर तय समय में नीलामी होती तो प्रदेश को तीन हजार करोड़ की आय होती। नीलामी न होने से दो हजार करोड़ ही मिल पाए। मुख्यमंत्री अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी में हवाई पट्टी लगाने का शिलान्यास तक नहीं रख पाए हैं। अब वहां नाइट लैंडिंग करवाने की बात कर रहे हैं। हरोली विस क्षेत्र में ड्रग पार्क के निर्माण की अभी शुरुआत भी नहीं हुई और भाजपा सरकार 20 हजार नौकरियां देने का वादा कर रही है। गगरेट में बिना अनुमति कई किलोमीटर तक पेड़ काट दिए गए। प्रदेश में शराब सस्ती और सरसों का तेल महंगा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें