फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- राज्य के सभी मंदिरों को सुनियोजित तरीके से किया जाएगा विकसित

Fri, 24 Nov 2023 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंज (कांगड़ा)

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य के सभी शक्तिपीठों तथा पौराणिक मंदिरों को सुनियोजित तरीके से विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि इन मंदिरों को भव्य रूप प्रदान किया जा सके। शुक्रवार को लंज में सत्य साईं संगठन की ओर से आयोजित समागम में बतौर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों को ई-कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे भक्तों को घर बैठे ही दर्शन की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होेंने कहा कि सरकार ने राज्य के मंदिरों, शक्तिपीठों में हवन, भंडारा और जागरण समारोहों के लिए आनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए एक पायलट योजना आरंभ की है।

विज्ञापन


इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर के पुजारियों से भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के अनुभवों को और सुखद बनाने के लिए सरकार प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा बुनियादी ढांचे के विकास पर भी कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं को मंदिरों में विश्राम के लिए भी बेहतर सुविधाओं पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थान पर्यटन का केंद्र बिंदु है तथा इसी दृष्टि से मंदिरों को विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि तीर्थाटन के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।

उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर को भव्य रूप प्रदान करने के लिए जमीन भी अधिग्रहित की गई है। इसके साथ ही लाहौल के मृकुला देवी मंदिर, रामपुर के सूर्यदेव मंदिर, चंबा के चैरासी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य साईं सेवा संगठन ने समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प भी आरंभ किए हैं तथा अध्यात्म के साथ साथ समाज सेवा में भी अमूल्य योगदान दे रहे हैं इस अवसर पर सत्य साईं संगठन के भूषण, युवा समन्वयक नीरज, विनोद सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें