फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे खिलाफ कोई नकारात्मक बात नहीं: वीरेंद्र कश्यप

Wed, 20 Mar 2019 10:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला सीट पर टिकट के लिए मचे घमासान के बीच भाजपा के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा है कि उनके खिलाफ शिमला संसदीय क्षेत्र में कोई नकारात्मक बात नहीं है। वह शिमला संसदीय क्षेत्र की पंचायत से लेकर दिल्ली में लोकसभा तक स्थानीय लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले पांच साल लोगों के बीच ही रहे हैं, इसलिए वह अपने टिकट को लेकर आश्वस्त हैं। कश्यप ने कहा कि जो लोग शिमला सीट से उनके स्थान पर टिकट मांग रहे हैं, उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। बाकी पार्टी ही सर्वोपरि है। उससे ऊपर कुछ नहीं है।

विज्ञापन

रामस्वरूप बोले- अपनी बात रखने का सबको अधिकार  

फाइल फोटो
उनका नाम प्रदेश चुनाव समिति ने ही विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। अब टिकट पर फैसला दिल्ली में संसदीय बोर्ड को लेना है। उल्लेखनीय है कि शिमला सीट पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, शशिबाला और एचएन कश्यप भी टिकट की दावेदारी में हैं। 

मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा बोले कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। मगर टिकट पर फै सला केंद्रीय नेतृत्व को ही लेना है। शर्मा ने मंडी से सुखराम के पोते आश्रय शर्मा, महेश्वर सिंह और खुशहाल की दावेदारी पर और टिप्पणी नहीं की। मंडी सीट पर भी टिकट के लिए घमासान छिड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें