फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग की फिसली जुबान, इतनी सीटें जीतने का दावा कर बैठे

Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। पार्टी ने सूची भी तैयार कर ली है, जल्द ही उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। लिस्ट में कई बड़े नाम हैं। ये कौन लोग हैं? इनका खुलासा जल्द होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस प्रदेश संगठन और सरकार में चल रही खींचतान पर चुटकी ली कि जिस पार्टी के सीएम और प्रदेश अध्यक्ष आपसी लड़ाई के चलते दिल्ली तलब हो रहे हैं। उनका विधानसभा चुनाव में क्या हाल होगा, यह स्पष्ट है।

पहले राज्य ओलंपिक खेलों की जानकारी देने पहुंचे सांसद ठाकुर ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन


कहा कि, कांग्रेस की नगर निगम चुनाव को टालने की सारी कोशिशें फेल हो गई हैं और नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत होगी। कहा कि सीएम भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं 

जबकि उनके मंत्री-विधायक उनके साथ दिल्ली और शिमला की दौड़ लगा रहे हैं। पूरी सरकार वीरभद्र सिंह को बचाने में लगी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मामले में सह आरोपी नौ माह से जेल में है और मुख्य आरोपी जेल से बाहर है।

फिसली अनुराग की जुबान
अनुराग ठाकुर की उस समय जुबान फिसल गई जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा में बीजेपी कितनी सीट का दावा करती है। इस पर अनुराग ने कहा कि बाकी साठ और बीजेपी आठ। इससे ठहाका गूंज गया। सांसद ने तुरंत भूल सुधारते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव में 60 सीटें जीतेगी और बाकी 8 सीटों पर सिमटेंगे।

वीरभद्र हैं स्टेडियमों पर ताले लगवाने वाले
सांसद ने सीएम वीरभद्र सिंह के राज्य में खेल गतिविधियों को सुधार में दिए योगदान पर कहा कि कांग्रेस सरकार और वीरभद्र सिंह स्टेडियम बनाने वाले नहीं बल्कि इन्हें तुड़वाने और ताले लगवाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें