फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे पांच सैलानी

Sat, 04 Dec 2021 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही कार जब सुबह करीब सात बजे 103 टनल के पास पहुंची तो अचानक कार (UP 81 CM 6052) के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे लगा दिया और देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिरकर पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीकेंड पर राजधानी शिमला में घूमने आए सैलानियों की जान बाल-बाल बच गई। 103 टनल के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे सैलानियों की कार में अचानक लग गई। कार में पांच सैलानी सवार थे। आग लगते ही इन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से शिमला की तरफ आ रही कार जब सुबह करीब सात बजे 103 टनल के पास पहुंची तो अचानक कार (UP 81 CM 6052) के इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे लगा दिया और देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिरकर पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में दो सैलानी आंशिक रूप से झुलस गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें