मंडी। कोरोना वायरस के एक साथ चार मामले आने के बाद नेरचौक के छह वार्ड, 19 पंचायतों की करीब पचास हजार आबादी घरों में कैद हो गई है। एहतियात के तौर पर वाया रिवालसर होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। मामले जिले के अलग-अलग उपमंडलों थुनाग, सदर, बल्ह और गोहर के हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि अगले आदेशों तक कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। लोगों के बाहर निकलने पर पूर्ण रोक रहेगी। उन्हें जरूरी सामान की आपूर्ति होम डिलीवरी सेवा से होगी। साथ लगते क्षेत्र जिन्हें बफरजोन बनाया गया है, वहां रोजमर्रा की गतिविधियां शर्तों के साथ जारी रहेंगी। करीब पचास हजार की आबादी कंटेनमेंट और बफरजोन में शामिल है।
....
ये बनाए गए कंटेनमेंट और बफर जोन
उपमंडल थुनाग
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि थुनाग की ग्राम पंचायत शिल्लीबागी के वार्ड नंबर 4 शिल्लीबागी-2, वार्ड नंबर 5 कठयाला, वार्ड नंबर 6 छणद और वार्ड नंबर 7 शिल्ह को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। शिल्लीबागी पंचायत के वार्ड 1 बालीधार-1, एवं वार्ड 2 बालीधार-2 और वार्ड नंबर 3 शिल्लीबागी-1 को बफर जोन बनाया गया है।
उपमंडल सदर
ग्राम पंचायत सेहली के वार्ड सेहली और थनौट तथा ग्राम पंचायत बागी तुंगल के वार्ड बागी और रोपड़ू बटौर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड 4 कलग्रां, ग्राम पंचायत निचला लोट के वार्ड नंबर 1 गोखड़ा, वार्ड नंबर 3 सरवाहन और ग्राम पंचायत साई के वार्ड चलोह, घमधौल एवं नलसण और संरक्षित वन क्षेत्र नागन को बफर जोन घोषित किया गया है।
...
उपमंडल बल्ह
नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर 1 रत्ति को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 2 ढांगू, ढडवान, वार्ड नंबर 4 नेर-1, वार्ड नंबर 5 नेर-2 और वार्ड नंबर 11 सियूली को बफर जोन बनाया गया है।
...
उपमंडल गोहर
ग्राम पंचायत खारसी के वार्ड नंबर 1 थाची को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 2 खारसी-1, वार्ड नंबर 3 खारसी-2, वार्ड नंबर 4 खारसी-3 और वार्ड नंबर 5 टांडी, ग्राम पंचायत मझोठी के वार्ड नंबर 1 मझोठी, ग्राम पंचायत गोहर के वार्ड नंबर 9 दाण (केवल चोचा, कपाहड़ी व नोगी गांव) को बफर जोन बनाया गया है।
000