फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: दराट से हमला कर मौसा ने की भांजे ही हत्या, बिलासपुर

Fri, 13 May 2022 10:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

घुमारवीं संडियार पंचायत के गांव स्योथा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक रिश्ते के मौसा ने अपने भांजे को दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। 
विज्ञापन
हत्या(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं संडियार पंचायत के गांव स्योथा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक रिश्ते के मौसा ने अपने भांजे को दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस  शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार स्योथा गांव के निवासी अरविंद उर्फ धिक्का (31) और जगदीश कुमार (57) के बीच आपस में दूर के मौसा और भांजे का रिश्ता था। गुरुवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मौसा जगदीश कुमार घर गया और वहां से दराट लेकर आ गया। तैश में आए जगदीश कुमार ने दूर के रिश्ते में भांजे अरविंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दराट के वार से अरविंद के हाथ और बाजू बुरी तरह से जख्मी हो गए।

विज्ञापन


खून से लथपथ अरविंद गंभीर अवस्था में सड़क पर ही गिर गया। इस पर भी आरोपी जगदीश दिल नहीं पसीजा और मौके से घर चला गया। स्थानीय लोगों ने अरविंद को खून से लथपथ अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अरविंद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन कर सुबूत और तथ्य जुटाए। पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जगदीश और मृतक अरविंद दूर के रिश्ते में मौसा- भांजा हैं और दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का दौरा कर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। दोनों के बीच हुई कहासुनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें