फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए बेटे की कार हादसे में मौत, लाश देख मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 25 Jan 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कार हादसे में घायल युवक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। इसका शव घर पहुंचा ही ‌था कि मां ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक घटना हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट इलाके की है।
विज्ञापन


गत दिन कंडयोल गांव के पास कार हादसे में गंभीर रूप से घायल खरोह गांव के बलवीर सिंह (64) की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत से गहरे सदमे से बुजुर्ग मां ने भी दम तोड़ दिया।

बुधवार को बेटे और मां की चिता एक जली। बेटे और मां की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को बलबीर का शव पीजीआई चंडीगढ़ से खरोह गांव पहुंचा तो मां रामदेई (82) सदमे को सहन नहीं कर पाई।
विज्ञापन


शव के घर के पहुंचने के 5 मिनट के भीतर ही मां रामदेई को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

4 साल की उम्र में गोद लिया था बेटा, मां ने भी तोड़ा दम

शव के घर के पहुंचने के 5 मिनट के भीतर ही मां रामदेई को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई। रामदेई ने चार वर्ष की उम्र में अपनी देवरानी से बलबीर को गोद लिया था। मां बेटे की चिताएं एक साथ बुधवार को दोपहर बाद जली।

ये दर्दनाक नजारा देख कर हर किसी की आंख नम हो गई। क्षेत्र में हादसे से हर कोई गमगीन है। जानकारी के अनुसार सरकाघाट के कंडयोल गांव के पास हुई कार दुर्घटना में घायल बलबीर सिंह का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

बलबीर का शव अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार रात को उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव को देखकर वयोवृद्ध मां रामदेई बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाई। बेटे का शव घर पहुंचते ही मां ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बलबीर सिंह और मां वयोवृद्ध रामदेई की मौत पर पंचायत प्रधान पवन बनियाल, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान ब्रिज लाल शर्मा, डा. जय कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें