फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर की छह बेटियां एशियन गेम्स के लिए कजाकिस्तान रवाना

Thu, 17 Mar 2022 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

भारतीय टीम की कप्तानी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी और हाल ही में कनिष्ठ एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहीं चेतना करेंगी।
विज्ञापन
मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की छह खिलाड़ी यूथ एशियन गेम्स के लिए कजाकिस्तान के अल्माटी के लिए रवाना हो गई हैं। 18 से 25 मार्च तक 9वीं एशियन यूथ गेम्स होंगी। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की 6 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं। भारतीय टीम की कप्तानी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी और हाल ही में कनिष्ठ एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहीं चेतना करेंगी।

विज्ञापन


अल्माटी में ही हाल ही में 7 से 14 मार्च तक 16वीं एशियन कनिष्ठ महिला हैंडबाल की प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। मोरसिंघी नर्सरी की 5 खिलाड़ी जस्सी, संजना, कृतिका, अंजली और पायल भारतीय टीम की सदस्य हैं। यूथ भारतीय महिला टीम के कोच रवि, प्रवीण और संध्या होंगे।

प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी भारतीय टीम के मैनेजर होंगे। कनिष्ठ एशियन गेम्स में बिलासपुर की प्रियंका ने टीम की कमान संभाली थी। अब चेतना यूथ एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तान होंगी। हैंडबाल नर्सरी की संचालिका एवं कोच स्नेहलता ने 6 खिलाड़ियों के भारतीय टीम में चयन पर खुशी जताई है। 
विज्ञापन


प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी ने कहा कि टीम पूरे जोश में है। मोरसिंघी पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश ठाकुर, एसएस चौहान, कर्ण चंदेल, आईआर शर्मा, केआर रत्न, जयपाल, वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, शालिनी ठाकुर, मिताली शर्मा, रिंपल और पायल ने टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें