उपमंडल नादौन के नौंहगी में दो हफ्ते पहले एक स्कूल बस और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत हुई। नादौन में गाड़ी पलटने से युवक की जान गई। बाइक की टक्कर से भट्ठा गांव के पास एक महिला की मौत हो गई।
चंबा में पिछले दो महीनों में आधा दर्जन के करीब बड़ी वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें एक दर्जन से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। डलहौजी के पंजपुला में हुए बस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।
कांदु के पास एक कार गहरी खाई में गिरी। इस कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई। सोलन जिले में भी पिछले दो महीने में सड़क हादसों में कई ने जान गंवाई। पांच मई को सोलन के परवाणू टिंबर चौक पर गाड़ी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। यही हाल शिमला और किन्नौर जिलों के भी हैं।