फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: हिमाचल में लगेगी मोदी की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सभी स्कूलों में जरूरी है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 05 सितंबर को 11 बजे खुलेंगे । यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के प्रधान सचिव शिक्षा अलीरजा रिजवी ने उपायुक्तों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुले रहेंगे और प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक देश के स्कूली बच्चों को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण रेडियो के एफएम चैनल और दूरदर्शन के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनल के माध्यम से होगा।

उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा विभाग के अफ सरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जोगिंद्र चौधरी, डाइट की प्रधानाचार्य एसडीएम सोलन टशी संडूप, एसडीएम अर्की एलआर वर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

निजी स्कूलों को चेताया गया है कि इन आदेशों की अनुपालना न करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऐसे में संबद्धता भी रद की जा सकती है। उपायुक्त ने जिला के सभी प्राथमिक से जमा दो तक के सभी अध्यापकों को रेडियो और टीवी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

स्कूल प्रबंधन 2 सितंबर दोपहर 12 बजे तक तक रेडियो और टीवी की व्यवस्था की पूर्ण जानकारी सभी स्कूलों से प्राप्त कर सरकार को और उपायुक्त को भेंजे। उन्होंने यह भी बताया कि 5 सितंबर को कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी स्कूल 6 सितंबर दोपहर 12 बजे तक पुन: इस व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को दें कि 5 सितंबर को बच्चों को सीधा प्रसारण सुनाने और दिखाने के लिए क्या प्रबंध किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें