अध्यापक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण सभी स्कूलों में जरूरी है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 05 सितंबर को 11 बजे खुलेंगे । यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के प्रधान सचिव शिक्षा अलीरजा रिजवी ने उपायुक्तों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल खुले रहेंगे और प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक देश के स्कूली बच्चों को संबोधित करेंगे। इसका सीधा प्रसारण रेडियो के एफएम चैनल और दूरदर्शन के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनल के माध्यम से होगा।
उपायुक्त मदन चौहान ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा विभाग के अफ सरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जोगिंद्र चौधरी, डाइट की प्रधानाचार्य एसडीएम सोलन टशी संडूप, एसडीएम अर्की एलआर वर्मा भी उपस्थित थे।