फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi 3.0 Govt Cabinet Minister: अनुराग ठाकुर को आज मंत्रालय मिलने के आसार, ताजपोशी पर टिकी सबकी नजरें

Sun, 09 Jun 2024 11:05 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की तैयारियां चल रही हैं. वह रविवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगे. इस बीच मोदी 3.0 सरकार में प्रदेश से अनुराग ठाकुर की फिर ताजपोशी होने की आस है। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी 3.0 सरकार में प्रदेश से अनुराग ठाकुर की फिर ताजपोशी होने की आस है। लोकसभा चुनाव में लगातार हैट्रिक लगाने से एनडीए मंत्रिमंडल में हिमाचल की दावेदारी मजबूत है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार अनुराग ठाकुर सांसद बने हैं। पूर्व सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का कार्यभार अनुराग ठाकुर संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन




ऐसे में संभावना है कि रविवार को एक बार फिर मोदी सरकार में अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाकर नवाजा जाएगा। भाजपा ने हिमाचल में लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार शत प्रतिशत परिणाम देकर चारों सीटें जीती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए कैबिनेट में हिमाचल की भागीदारी इस बार प्रमोशन के साथ होगी। अनुराग ठाकुर ने 2019 से 2021 के बीच वित्त एवं कारपोरेट मामलों के राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। वे लोकसभा के सबसे युवा चीफ व्हिप रहे हैं।

अनुराग ठाकुर वर्ष 2019 में सांसद रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने खेलों को देश भर में विस्तार देने के लिए बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अनुराग की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री का गृह क्षेत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें