फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए कलाकारों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे कम बोली वालों को मिलेगा मौका
विज्ञापन

रिज मैदान पर 15 से 18 जून तक मनाया जाएगा फेस्टिवल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान पर 15 से 18 जून तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल (शिमला ग्रीष्मोत्सव) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

चार दिवसीय समारोह में हर संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने स्टार कलाकारों को बुलाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। निविदा की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की है। आयोजकों को सुबह 11 बजे तक टेंडर उपायुक्त कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके बाद टेंडर खुलेंगे। इसमें सबसे कम बोली लगाने वाले आयोजकों के सुपुर्द सितारों का जिम्मा होगा। प्रशासन ने सितारों के अलावा आर्केस्ट्रा, लाइट, साउंड और स्टेज, फ्लेक्स, बैनर और रिज पर कार्यक्रम स्थल के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। गौरतलब है कि चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में एक दिन मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित अनाथ बच्चों के लिए समर्पित रहेगा। हिमाचली फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पहाड़ी पकवानों के साथ पारंपरिक भोजन भी परोसा जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा बार जागरूकता, प्राकृतिक फ्लावर शो, हेल्दी बेबी शो का भी आयोजन होगा। ग्रीष्मोत्सव में तीन श्रेणियों में हेल्दी बेबी कंपटीशन का भी आयोजन होगा। इसमें नवजात से लेकर एक वर्ष की आयु, एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष की आयु और तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु सीमा के बच्चे शामिल होंगे। सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बताया कि शिमला ग्रीष्मोत्सव में स्टार आर्टिस्टों लिए टेंडर किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें