कई इलाकों के विधायकों ने तो अपनी गाड़ी पर वे किस विधानसभा क्षेत्र के एमएलए हैं, ये तक लिख दिया है। विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष व बीजेपी विधायक दल के सचिव राकेश जम्वाल ने बताया कि विधायक की गाड़ियों की अलग से पहचान होनी चाहिए।
ताकि, एमएलए की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। विधायकों ने झंडी नहीं मांगी, पहचान के लिए कुछ न कुछ व्यवस्था करने को कहा गया था। अब विधायकों को विधानसभा की ओर से स्टिकर जारी किए गए हैं।
विधायकों ने झंडी के लिए विधानसभा सचिवालय में भी यह मामला उठाया था। विधानसभा प्रशासन की ओर से प्रस्ताव सचिवालय सामान्य प्रशासन को आया था, लेकिन सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए इसे लंबित रखा।
एक्स एमएलए भी लिखा है गाड़ियों में
पुराने कई विधायकों ने अपनी गाड़ियों में एक्स एमएलए तक लिखा है। यह इसलिए लिखा है, ताकि पुलिस इन गाड़ियों को न रोक सके। भीड़भाड़ में ये गाड़ियां आसानी से आगे बढ़ सके। इन गाड़ियों में भले ही एक्स एमएलए नहीं बैठा हो लेकिन ये गाड़ियां शहर में खूब दौड़ती हैं।