फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते-देखते राख हो गया विधायक का आशियाना

Sun, 06 Apr 2014 10:50 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चिंतपूर्णी/भरवाईं/ ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गगरेट से विधायक राकेश कालिया के तीन मंजिला मकान रविवार को आग की भेंट चढ़ गया। आग से घर में रखा सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सहयोग से पुलिस और स्थानीय लोगों की आग बुझाने की कोशिश नाकाम रही। हादसे में करीब साठ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

राकेश कालिया के चिंतपूर्णी स्थित मकान में उनके बड़े भाई रविंद्र तथा छोटे भाई संजीव कालिया भी परिवार के साथ रहते हैं। रविंद्र और संजीव ने बताया कि वह मेले में व्यस्त थे।
विज्ञापन


विधायक आज सुबह अपने भंजाल स्थित दूसरे मकान की तरफ गए थे। जबकि रविवार की छुट्टी के कारण परिवार के बाकी सदस्य घर में ही मौजूद थे।
Trending Videos

फायर ब्रिगेड भी आग पर काबू नहीं पा सकी

सुबह करीब नौ बजे मकान के पिछले हिस्से में धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद सभी सदस्य घर से बाहर आ गए। कुछ ही देर में मकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

जानकारी मिलते ही राकेश भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर खड़ी मंदिर ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड भी तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

जब सूचना दी गई तो वहां से भी गाड़ी लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हादसे में घर के कीमती सामान, कपडे़ और महत्वपूर्ण कागजात जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर पहुंचे

लोगों का कहना था कि मकान के भीतर कमरों की साज सज्जा आदि में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल होने के कारण आग बुझाई नहीं जा सकी।

एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, एसडीएम अशोक चौहान, डीएसपी सागर चंद्र, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान सहित नायब तहसीलदार पीआर कौंडल ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एएसपी ने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें