फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनमंत्री के इलाके में माफिया राज पर नया खुलासा

Wed, 10 Dec 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक रविंद्र रवि ने विपक्ष के सभागार में भाजपा विधायकों और मीडिया कर्मियों को चंबा जिले में हुए अवैध कटान पर सीडी और स्टिल फोटो दिखाए। प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल भी सभागार में मौजूद रहे।
विज्ञापन


विपक्ष के नेताओं और मीडिया कर्मियों को सीडी दिखाने के बाद भाजपा विधायक रविंद्र रवि ने कहा कि चंबा जिले में वन मंत्री के गृह क्षेत्र के एलमी जंगल (रेंज वकास) में जमकर अवैध कटान हुआ है।

इस जंगल में सैकड़ों हरे पेड़ों का कत्ल कर दिया गया है। इसकी हमने बाकायदा सीडी बनाई है। हमने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि अवैध कटान की सीडी को विधानसभा परिसर में सभी को दिखाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अवैध कटान मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने मामले को लेकर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को बर्खास्त करने की मांग रखी।

अगर सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने सीडी दिखाने का आग्रह बुधवार तक नहीं माना तो बैठक कर चर्चा में अगला निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें