फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटलतीफी पर सीबीआई अफसरों को लगी फटकार

Wed, 10 Dec 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई शिमला की लेटलतीफी पर दिल्ली स्थित मुख्यालय तल्ख है। सीबीआई हेडक्वार्टर ने शिमला स्थित शाखा में दर्ज मामलों का जल्दी निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से छानबीन में चल रहे मामलों के चालान जल्द कोर्ट में पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन


सीबीआई शिमला में लगभग डेढ़ दर्जन मामले लंबे समय से अन्वेषणाधीन हैं। ये बैंक फ्रॉड, प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े, गुमशुदा को खोजने, सीमा सड़क संगठन आदि से संबंधित हैं। इनमें कई मामलों की अरसे से जांच चल रही है।

सूत्रों की मानें तो सीबीआई के केंद्रीय मुख्यालय ने पुलिस अधीक्षक को आदेश जारी किए हैं कि वे पुराने लंबित मामलों को स्पीड अप करें। भ्रष्टाचार और घूसखोरी के नए मामले दर्ज करें। सीबीआई मुख्यालय ने शिमला ब्रांच की पिछले कुछ वर्षों की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में सीबीआई ने मुख्यालय की इस तल्खी के बाद जांच कार्यों में तेजी लाई गई है। इसी के परिणामस्वरूप पिछले कुछ दिनों में ही बीएड डिग्री फर्जीवाड़े और फाइबर केबल मामले के दोषियों को सजा दिलाने में सीबीआई की मुहिम सफल रही है। इस संबंध में बात करने के लिए सीबीआई कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डा. अरमानदीप सिंह से संपर्क किया गया, मगर वह टिप्पणी को उपलब्ध नहीं हुए।

सप्ताह में दो दिन करें सफाई
सीबीआई मुख्यालय ने शिमला शाखा को यह भी आदेश दिए हैं कि एक सप्ताह में दो दिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई की जाए। यह स्वच्छता अभियान सीबीआई मुख्यालय या इसके आसपास चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें