फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Mon, 28 Feb 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी की एक कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। शहर के समीप परेल में हुई वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया गया। आग से कार को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। 
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने कार में लगाई आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के पास एक गांव में शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी की एक कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। शहर के समीप परेल में हुई वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया गया। आग से कार को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गोपाल सिंह पुत्र काहन सिंह निवासी परेल ने बताया कि रविवार को रोजमर्रा की तरह उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। देररात कार में आग लगने से उठे धुएं की गंध से वह उठ गए।

विज्ञापन


उठ कर जब बाहर पहुंचे तो आग धू-धू कर जल रही थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी सुल्तानपुर में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गहनता से तफ्तीश शुरू की और सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग कार पर पेट्रोल छिड़कते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज में दिखने वाले अज्ञात लोगों की तलाश आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है। कहा कि गाड़ी को आग लगाने के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें