हिमाचल के ऊना जिले के गांव मझेड़ के एक घर में मां की ज्योति प्रज्वलित होने की सूचना से इलाके में कौतूहल है। खबर मिलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
हालांकि अभी तक यह पुख्ता नहीं हो सका है कि यह ज्योति कैसे प्रज्वलित हुई है। ज्योति के कथित तौर पर स्वत: प्रस्फुटित होने की बात क्षेत्रवासियों को पता चलते ही ज्योति को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मझेड़ निवासी ज्ञान चंद के घर के एक हिस्से में स्वयं ही ज्योति प्रज्वलित हो गई, जिसे देखकर सभी अचंभित रह गए।
ज्ञान चंद ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से मां ज्वाला माता पर अटूट विश्ववास रखता है। ज्योति के दर्शन का दावा करने वाले शामपाल शर्मा, राजकुमार, विनोद कुमार का कहना है कि उन्होेंने ज्ञानचंद के घर में ज्योति के दर्शन किए।