फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री वीरेंद्र कंवर बोले- पांच जिलों में दालचीनी के एक लाख पौधे रोपेगा विभाग

Wed, 29 Sep 2021 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)

सार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने तनोह में पौधरोपण किया और कहा कि अगले एक वर्ष में प्रदेश के पांच जिलों में दालचीनी के एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। कहा कि दालचीनी के पौधे लगाने के लिए इन जिलों में वातावरण अनुकूल पाया है। कहा कि चार वर्ष में पौधा लग कर तैयार हो जाता है और इससे किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रोपा दालचीनी का पौधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पांच जिलों में दालचीनी पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत कुटलैहड़ की तनोह पंचायत से की। उन्होंने तनोह में पौधरोपण किया और कहा कि अगले एक वर्ष में प्रदेश के पांच जिलों में दालचीनी के एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दालचीनी पौधरोपण के लिए ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर का चयन किया गया है। कहा कि दालचीनी के पौधे लगाने के लिए इन जिलों में वातावरण अनुकूल पाया है। कहा कि चार वर्ष में पौधा लग कर तैयार हो जाता है और इससे किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कंवर ने कहा कि सभी किसानों को दालचीनी का पौधा निशुल्क प्रदान किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हींग और केसर की पैदावार के लिए कृषि विभाग और आईएचबीटी के बीच एमओयू साइन किया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में मॉडल बन कर उभरा है। गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का ट्रायल सफल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सासन में छह लाख रुपये से बने सामुदायिक भवन और दस लाख रुपये की लागत से बनी पुलिया और पंचायत घर तनोह में दस लाख से निर्मित सभागार का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, प्रधान शकुंतला देवी, चरणजीत शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें