फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री वीरेंद्र कंवर का बयान: पंजाब में आप की सरकार आने से देशद्रोहियों के हौसले बुलंद

Mon, 09 May 2022 04:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। 
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा परिसर धर्मशाला में खालिस्तान का झंडा लगाने वालों के विरुद्ध देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अराजकता फैलाने वालों और देशद्रोही तत्वों के हौसले बुलंद हुए हैं। हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। यहां बलिदान देने वालों की कमी नहीं है।

विज्ञापन


देश पर जब भी संकट आया है तो हिमाचल के नौजवान सबसे आगे चट्टान की तरह खड़े हुए हैं। खालिस्तान समर्थकों की ऐसी हरकतों का भी प्रदेश के युवा पूरी दृढ़ता से मुकाबला करेंगे। कंवर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि देश की एकता एवं अखंडता से किसी को खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जा सकती है। मामले की जल्द जांच पूरी कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें