फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने होम आइसोलेट मरीजों को लिखा पत्र, कही ये बात

Thu, 10 Dec 2020 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों को पत्र लिखकर न घबराने की बात कही है। यह पत्र शिमला में होम आइसोलेट मरीजों के पते पर भेजे गए हैं। किसी भी जन प्रतिनिधि का कोरोना मरीजों से इस प्रकार संवाद और संपर्क करने का यह पहला प्रयास है। भारद्वाज ने कहा कि यह कोरोना मरीजों से संवाद करने का एक अलग प्रयास है।

विज्ञापन


कहा कि उनका परिवार और वह स्वयं कोरोना से पीड़ित होकर अब ठीक हो चुके हैं। इस संक्रमण के दौरान शारीरिक और मानसिक वेदना भी झेलनी पड़ती है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योग, ध्यान तथा अन्य उपायों का सहारा लें। मंत्री कुछ दिन पहले शिमला के एक अस्पताल में भी निरीक्षण करने गए थे। वहां मरीजों से फोन पर बात भी की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज किसी समस्या का समाधान न होने पर सीधे उन्हें फोन कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि वह शीघ्र जिले के अन्य कोविड अस्पतालों का भी दौरा कर व्यवस्था जांचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें