फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में सुधार, मृत्युदर भी घटी

Thu, 10 Dec 2020 10:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह में रिकवरी रेट 79 फीसदी था। वहीं बुधवार को रिकवरी रेट 81 फीसदी हो गया। मृत्युदर में भी कमी रिकॉर्ड हुई है। यह भी घटकर 1.8 से 1.6 फीसदी है। स्वास्थ्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में सैंपल की संख्या बढ़ाने में ढील न देने की बात कही है।

विज्ञापन


प्रदेश के 4 जिलों में कोरोना ने कहर बरपाया है। इनमें मंडी, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना की मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में कोरोना से राहत मिली है। यहां पहले की अपेक्षा लोग कोरोना के प्रति जागरूक हुए हैं। जिला शिमला में मामले बढ़ रहे हैं। सरकार ने जिले के सीएमओ को सैंपल बढ़ाने के साथ सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

कांगड़ा और शिमला में सबसे ज्यादा मामले 
प्रदेश के 2 जिलों शिमला और कांगड़ा में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। दोनों जिलों में मौत के ग्राफ में उछाल आया है। 

हिमाचल में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पिछले सप्ताह जहां रिकवरी रेट 79 फीसदी था, वहीं बुधवार को यह 81 फीसदी हो गया। डेथ रेट में भी दिन-प्रतिदिन कमी आ रही है।  - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें