फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं 20 साल से विधायक हूं, एक बार भी क्लेम नहीं किया खर्च: भारद्वाज

Fri, 06 Sep 2019 05:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों के देश-विदेश के दौरों के लिए बढ़ाए गए यात्रा भत्ते को लेकर शुरू हुए विरोध के खिलाफ शिक्षा मंत्री भी मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा- मैं 20 साल से विधायक हूं, मैंने यह खर्च कभी क्लेम नहीं किया।

विज्ञापन


विधानसभा के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2018 में तीन और साल 2017 में पांच विधायकों ने ही खर्च क्लेम किया। विधेयक का विरोध कर रहे लोगों पर भी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधेयक का विरोध करने वाले लोगों को मामले की पूरी जानकारी तक नहीं है। विरोध करने वालों में कुछ ऐसे में भी हैं, जिन्होंने चुनाव लड़े और जिन्हें पांच वोट पड़े।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को कोई काम नहीं है, इसलिए ऐसी मुहिम चला रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधायकों का कोई भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। देश या विदेश की यात्रा पर आने-जाने के खर्च की लिमिट बढ़ाई गई है। पहले यह ढाई लाख थी, अब चार लाख की गई है। पहले दौरा पूरा करना होगा। फिर उसका बिल देना होगा। पूरी जांच पड़ताल के बाद बिल पास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें