फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में हिमाचल देशभर में अव्वल, केंद्र से मिलेगी 3200 करोड़ की मदद

Fri, 14 Feb 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन में वर्ष 2024 तक केंद्र सरकार से प्रदेश को 3200 करोड़ की आर्थिक मदद मिलेगी। अब तक 148 करोड़ रुपये मिले हैं। 90 करोड़ की पहली किस्त खर्च की जा चुकी है। बकाया राशि का कार्य प्रगति पर है। यह 20 फरवरी से पहले खर्च कर दी जाएगी। प्रदेश सरकार को 10 फीसदी राशि वहन करनी होगी, बाकी राशि केंद्र सरकार उपलब्ध करवाएगी। जल जीवन योजना से पूर्व प्रदेश में 56 फीसदी घरेलू जल कनेक्शन थे। योजना के कार्यान्वयन के बाद यह 60 फीसदी हो गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फ  के कारण कार्य रुका है। इसे गर्मियों में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्री ने पीटरहॉफ  शिमला में पानी एवं स्वच्छता सहायता संगठन पर एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता की। कहा कि केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की प्रगति में हिमाचल को देश में अव्वल आंका गया है। 1066 स्कीमों में करोड़ों की अनुमानित राशि को राज्य चयन समिति की मंजूरी दी गई है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। वर्ष 2020-21 में मिशन के तहत 1800 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। काम के मामले में अधिकारी कोई लापरवाही न बरतें।

महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएू मोदी ने गत 15 अगस्त को लाल किला से जल जीवन मिशन का शुभारंभ किया था। मार्च 2024 तक प्रत्येक घर को नल से पानी को उपलब्ध करवाना है। मिशन के तहत देशभर में 3.5 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। महेंद्र सिंह ने जल शक्ति विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन और विभाग के वर्षा जल दोहन का महत्व एवं जनमंच कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया।इस दौरान जल शक्ति विभाग इंजीनियर इन चीफ  इंजीनियर नवीन पुरी, केंद्रीय जल विभाग से उप सचिव रंजीता, निदेशक डब्ल्यूएसएसओ इंजीनियर संजीव और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें