फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद्ययंत्रों की धुन के बीच बड़ा देव कमरूनाग शिवरात्रि के लिए रवाना, 20 फरवरी को पहुंचेंगे मंडी

Fri, 14 Feb 2020 05:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के लिए कूच किया। क्षेत्र के धंग्यारा से शाला तक भक्तों ने देवता का जगह-जगह स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया। बड़ा देव पुलिस सुरक्षा के बीच 20 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे। इस दिन राजदेवता माधोराय के साथ कमरूनाग का मिलन होगा। देवता टारना स्थित श्यामाकाली मंदिर में विराजमान रहेंगे। सात दिन का सफर देवता देवलुओं संग पैदल ही तय करेंगे। देव कमरूनाग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच देव कारदारों एवं देवलुओं के साथ मंडी पहुंचेंगे। इसके बाद शिवरात्रि महोत्सव विधिवत तौर पर शुरू हो जाएगा। देवता के कारदार भीष्म ठाकुर ने देवता के प्रस्थान करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बड़ा देव कमरूनाग जिला मंडी के सबसे बड़े देवता के रूप में माने जाते हैं। इनकी हाजिरी के बगैर मंडी शिवरात्रि शुरू नहीं होती है। करीब एक माह की मेहमाननवाजी के साथ देवता का मंडी शिवरात्रि दौरा रहता है। इसमें देव अपने भक्तों के घरों में शिरकत करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। देवता के अपने गोहर के गोत-धंग्यारा स्थित निवास स्थान से निकलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा देव कमरूनाग की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे। देवता की रवानगी के साथ देवता को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि देवता को सुरक्षा के साथ मंडी शिवरात्रि पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें