फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चाओं का बाजार गर्म, तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम से बाली का नाम गायब

Tue, 18 Jul 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरगनर में मंगलवार को प्रस्तावित तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र में विभाग के मंत्री जीएस बाली का नाम ही गायब है। इसमें केवल सीपीएस एवं स्थानीय विधायक सोहनलाल का नाम ही प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह यहां करोड़ों के शिलान्यास करेंगे। अकसर ऐसे आयोजन में संबंधित विभाग के मंत्री सीएम के साथ रहते हैं, लेकिन निमंत्रण पत्र में जीएस बाली का नाम प्रकाशित न होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुंदरनगर के दौरे पर आ रहे हैं। वे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सात करोड़ से बनने वाले छात्रावासों का शिलान्यास करेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने दोनों कार्यक्रमों के जो
विज्ञापन


निमंत्रण पत्र बांटे है, उनमें मुख्यमंत्री के नाम के साथ केवल मुख्य संसदीय सचिव एवं  सुंदरनगर के विधायक सोहनलाल ठाकुर का ही नाम प्रकाशित किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि सीएम और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं है। 

बयान देने से बचते दिखे अधिकारी
जब कभी भी मुख्यमंत्री किसी विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं, तो उस विभाग से संबंधित मंत्री उसमें उपस्थित रहता है, लेकिन यहां ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। इधर, तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब तकनीकी शिक्षा मंत्री के न आने के

बारे में पूछा गया तो वह इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते दिखे। अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने विभाग के निर्देश के अनुसार ही अतिथियों के नाम निमंत्रण पत्र में प्रकाशित किए गए हैं। मंत्री के कार्यक्रम में न आने का भी अधिकारी वाजिब कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें