फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी बोर्ड से बाहर हुआ सैन्य क्षेत्र योल, रक्षा मंत्रालय ने दी बड़ी राहत

Wed, 11 Dec 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

धर्मशाला से सटा सैन्य क्षेत्र योल अब छावनी बोर्ड के अधीन कार्य नहीं करेगा। लोगों की मांग के बाद रक्षा मंत्रालय ने योल को छावनी बोर्ड से मुक्त कर दिया है। इससे छावनी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब इस क्षेत्र के लोग भवन सहित अन्य निर्माण कार्य करवा सकेंगे। इसके अलावा प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सैन्य क्षेत्रों में अभी भी अंग्रेजों के जमाने के पुराने कायदे-कानून चल रहे हैं। यहां तक की एक शौचालय तक का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इस कारण लोग लंबे समय से इससे बाहर करने की मांग उठा रहे थे। योल के बाद अब अब सोलन, शिमला और चंबा के छावनी बोर्ड को भी निरस्त करने की मांग उठनी शुरू हो गई है। 

हिमाचल प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महासचिव मनमोहन शर्मा और सलाहकार सुभाष शर्मा ने योल छावनी क्षेत्र के लोगों को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कसौली, डगशाई व सुबाथू छावनी में भी लंबे समय से मांग की जा रही है कि इन क्षेत्रों में अंग्रेजी शासन खत्म कर छावनी क्षेत्र से बाहर किया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए एसोसिएशन ने प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री राजीव सैजल के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांग पत्र भी भेजा है। एसोसिएशन छह अन्य सैन्य क्षेत्रों को भी छावनी क्षेत्र से बाहर करवाने के लिए बैठक में चर्चा करेगी। अभी सोलन में तीन कसौली, डगशाई, सुबाथू, जबकि जिला शिमला के जतोग और जिला चंबा के डलहोजी व बकलोह छावनी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें