फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोरोना के ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों में बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन, 20 मार्च को होंगे कई फैसले

Wed, 17 Mar 2021 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में कोरोना को लेकर सख्ती की तैयारी
  • कोरोना के ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों में बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन
  •  
  • सीएम जयराम ठाकुर ने दी जानकारी
  • सामाजिक भीड़ पर 20 मार्च को प्रस्तावित बैठक में होगा फैसला
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के ज्यादा प्रभाव वाले क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं। हिमाचल में सामाजिक भीड़ पर अभी रोक नहीं है। इस बारे में 20 मार्च तक ही फैसला होगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल पर कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना वायरस के मामलों में काफी उछाल आया है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह चर्चा हुई कि आने वाले वक्त में किस तरह से तैयारी करनी है। वैक्सीनेशन ठीक से चल रहा है या नहीं, इस बारे में चर्चा की गई है। आने वाले समय में वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए कहा गया है। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि वैक्सीनेशन प्रक्रिया कमजोर होने के बाद कई राज्यों के नाम लिए गए, पर हिमाचल ठीक चल रहा है। पिछले कुछ अरसे में टेस्टिंग में कमी आई है। आरटीपीसीआर टेस्ट में कमी पाई गई है। इसे प्रोत्साहित करने को कहा गया है। वैक्सीन का मतलब यह नहीं है कि कोरोना से बच गए हैं। उचित सामाजिक दूरी भी उपाय है और वैक्सीन भी। 
विज्ञापन


हिमाचल में केवल 1.4 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हो रही 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैक्सीन की बर्बादी हो रही है। यह 10 प्रतिशत तक जा रही है। हिमाचल में यह बर्बादी 1.4 प्रतिशत है। यह दो प्रतिशत से भी कम है। एक साल से बार-बार कहा जा रहा है कि सामाजिक दूरी रखें और मास्क पहनें। इसके अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान दिया गया है। कांट्रेक्ट ट्रेेसिंग पर कहा कि लोगों ने बहुत कैजुअल लिया है। इस पर भी फोकस करने की जरूरत है। इससे संक्रमण को रोका जा सकेगा। 


पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि तीर्थ यात्रियों पर नजर रखें: जयराम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से कहा है कि न केवल परीक्षण क्षमता बढ़ाई जाए, बल्कि भारत सरकार की ओर से समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न एसओपी का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य में 1.78 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है जो कुल आबादी का लगभग 2.60 प्रतिशत है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और उसके अनुसार उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि वायरस के प्रसार की जांच करने के लिए पंजाब से हिमाचल प्रदेश आने वाले तीर्थ यात्रियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि मेलों और अन्य कार्यक्रमों के उत्सव के दौरान एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें