फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 05 Aug 2019 05:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के कई भागों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी हुआ है।

विज्ञापन


उधर, सोमवार को चेतावनी के बावजूद प्रदेश में बारिश नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

राजधानी शिमला में सोमवार को मौसम मिला-जुला बना रहा। सुबह के समय बादल छाए रहे और शाम के समय झमाझम बारिश हुई।  सोमवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। हालांकि, धर्मशाला में शाम करीब साढ़े तीन बजे मौसम खराब हुआ और हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, बिलासपुर में 34.0, हमीरपुर में 33.7, भुंतर में 33.4, कांगड़ा में 32.0, चंबा में 31.3, सोलन में 29.8, नाहन में 29.4, धर्मशाला में 28.4, कल्पा में 26.2, केलांग में 24.1, शिमला में 23.7 और डलहौजी में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें