फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 5 शहरों में चलेगी मीटर टैक्सी, ये रहेगा किराया

Sat, 25 Aug 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के 5 शहरों में मीटर टैक्सी भी चलेगी। बीते दिन हुई जयराम मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी है। शिमला, धर्मशाला, मनाली, सोलन और कुल्लू में पहले चरण में मीटर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद इसे राज्य के अन्य शहरों में शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सस्ती दरों पर टैक्सी सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

इस योजना के तहत टैक्सी में बैठते ही पहले किलोमीटर के लिए  50 रुपये अदा करने होंगे। इसके बाद मीटर डाउन होते ही प्रति किलोमीटर 15 रुपये अदा करने होंगे। शहरों में 40 किमी दायरे में इस टैक्सी सेवा को चलाने की योजना है। राष्ट्रीय परमिट पर चलने वाले वाहनों को इसमें छूट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें